एम. पी. में बैंक अकाउंट किराए से देने वाली गैंग

जबलपुर दर्पण । ऑनलाइन ठग गिरोह का भंडाफोड़ः बैंक खातों को किराए पर देकर लेते थे 20% कमीशन, भोपाल साइबर क्राइम ने 3 आरोपियों को झारखंड और असम से किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल साइबर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का भड़ाफोड़ किया है। साइबर पुलिस ने गिरोह के दो खाता धारकों और एक कियोस्क चलाने वाले को झारखंड और असम से गिरफ्तार किया है। ये गिरोह स्नेपडील कंपनी से लेपटॉप का बैग का ऑर्डर केंसिल करने के नाम पर ठगी करते थे। साथ ही बैंक खातों को किराए पर देकर 20 प्रतिशत कमीशन लेते थे। आरोपी दक्षिण भारत को भी टारगेट करने की तैयारी में तमिल भाषा सीख रहे थे। हालांकि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्य के तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक स्नैपडील की फर्जी वेबसाइट के माध्यम से भोपाल के एक युवक ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी से उसने लेपटॉप कवर का ऑर्डर कैंसिल करने के नाम पर 22 से 24 मार्च के बीच तीन बार में करीब 40,000 रुपये की धोखाधड़ी की। जिसके बाद पुलिस ने धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज किया। मामले के जांच में साइबर पुलिस ने गिरोह के दो खाता धारकों अफजल अंसारी (उम्र 22) निवासी पालाजोरी झारखंड और मोहम्मद दिलकश अंसारी (उम्र 26) निवासी पालाजोरी झारखंड जबकि कियोस्क रिजाउल हक (उम्र 27) निवासी नवापुरा असम से धर दबोचा।



