डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

विश्वकर्मा जयंती पर कौशल विकास मंत्रालय द्वारा “कौशल्याचार्य समादर” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संपन्न

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। मध्य प्रदेश,भारत का हृदय प्रदेश कहे जाने वाला य़ह प्रदेश अब धीरे-धीरे कौशल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बदलाव का कारण केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। स्वयंसेवी संगठन, निजी व्यावसायिक संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र जिन्होंने सामूहिक रूप से प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में अनोखी पहल की है l जन शिक्षण संस्थान परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती का धूमधाम से आयोजन किया गया कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “जन शिक्षण संस्थान”जो भारत के विभिन्न प्रांतों में स्थित है। जिसका उद्देश्य जिले के अंतर्गत 15 से 45 आयु वर्ग के बेरोजगार, नवसाक्षर,शाला त्यागी विशेष रुप से अनुसूचितजाति, अनुसूचित जनजाति एवं वंचित समूह तथा प्रवासी मजदूरों को उनकी आवश्यकता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार, स्व रोजगार परक व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर उनका कौशल बढ़ाने के साथ, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। जिससे कि लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू करें तथा अपनी आजीविका चलाने में सक्षम होकर समाज और देश के विकास की मुख्यधारा में जुड़ सकें। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश के संस्थान के प्रशिक्षकों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया इसके लिए शिक्षक सम्मान की तरह कौशल्याचार्य समादर (अवार्ड) की घोषणा की गई थी। जिसके लिए देश के विभिन्न प्रांतों में स्थित सभी जन शिक्षण संस्थान से प्रत्येक ट्रेड के लिए योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए। प्रक्रिया के अनुसार इस अवार्ड का परिणाम 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर घोषित किया गया,चयनित प्रशिक्षकों एवं कौशल क्षेत्र से जुड़े सभी संस्थानों को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय माननीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, माननीय मंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कौशल विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की तथा कौशल क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं एवं योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया l कार्यक्रम में केनरा बैंक के प्रबंधक संजय कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही l ज़न शिक्षण संस्थान निदेशालय भारत सरकार के निर्देश पर जन शिक्षण संस्थान डिंडोरी के सभी रिसोर्स पर्सन व लाभार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया l

इस कार्यक्रम में संस्थान की प्रशिक्षका आरती नामदेव, उमा श्रीवास्तव, लक्ष्मी टेकाम, पूर्णिमा सोनी, शोभना सराठे पूजा कश्यप, अनीता मोगरे सहित अनेक प्रशिक्षक एवं लाभार्थी एवं श्रीमती रीता मिश्रा लेखाकार, क्षेत्राधिकारी श्रीमती मिथिलेश, कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार, अभिषेक अग्रवाल, सुनील झारिया, अभिषेक चौराहा, लक्ष्मी नारायण बर्मन सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने सीधा प्रसारण देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88