जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

केन्द्रीय गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने दी जगद्गुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज को दी श्रृद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ जबलपुर प्रवास के दौरान नरसिंग मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जगद्गुरु डॉ स्वामी श्याम देवाचार्य जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। नरसिंग पीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का 16 अप्रैल को निर्वाण हो गया था। केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, खजुराहो के सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा, जबलपुर के सांसद राकेश सिंह तथा मुरलीधर राव भी इस अवसर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में वर्तमान नरसिंग पीठाधीश्वर स्वामी डॉ नरसिंहदास जी महाराज ने संत-महात्माओं की मौजूदगी में गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसके पहले गृह मंत्री शाह ने नरसिंग मंदिर प्रांगण में भगवान नरसिंग के दर्शन किये और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धांजलि सभा में मध्यप्रदेश गौ संवर्धन एवं पशुपालन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानन्द महाराज, साकेत धाम ग्वारीघाट के संस्थापक स्वामी गिरिशानन्द महाराज, स्वामी राधे चैतन्य महाराज, स्वामी पगलानन्द महाराज एवं साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88