पमरे ने अप्रैल से अगस्त 2021 तक रेल राजस्व में 2172 करोड़ कमाये

जबलपुर दर्पण। कोविड की कठिन चुनौतियों के बावजूद पश्चिम मध्य रेल ने रेलवे राजस्व कीआय में पिछले वर्ष की तुलना से अधिक आय अर्जित कर रिकॉर्ड बनाया है। पश्चिममध्य रेल ने इसवर्ष 2021के अप्रैल से अगस्त तक कुल रुपये 2171.99 करोड़ रेल राजस्व की आय अर्जित की है।गतवर्ष की कुल रेल राजस्व आय रुपये 1525 करोड़ थी जोकि 42 प्रतिशत से अधिक है। पमरे ने पैसेंजर यातायात में अप्रैल से अगस्त 2021 तक रेलवे रेवेन्यू रुपये 413.43 करोड़ जोकि गतवर्ष की रेवेन्यू रुपये 23.99 करोड़ की तुलनामें 1623 प्रतिशत रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।इसके अलावा अन्य कोचिंग रेवेन्यू से रुपये 51.65 करोड की आय अर्जित हुई है। इसी प्रकार पिछले चार महीने से लगातार सबसे अधिक आय का भाग माल ढुलाई में पुनः रिकॉर्ड को कायम रखते हुए माह अप्रैल से अगस्त 2021 तक पिछले वर्ष के इस अवधि की तुलना में 15 प्रतिशतअधिक रुपये 1649.14 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है।



