अजय सिंह के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता

जबलपुर दर्पण मैहर । मध्य प्रदेश की राजनीति में सेवा को जिन्होंने व्यवहार के रूप में स्वीकार किया और सेवा के मायने जनता की नजरों में जिन्होंने अधिकार बनाया उनमें से है अजय सिंह राहुल भैया कांग्रेस नेता एवं पूर्व नपा अध्यक्ष धर्मेश घई एवं जिला सचिव कांग्रेस कमेटी सतना प्रभात द्विवेदी दद्दा ने राहुल भैया के जन्मदिन के मौके पर भोपाल सी 19 पहुच कर भैया को बधाई दी है श्री द्विवेदी ने बताया कि कई अन्य दलों के प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना की. राहुल भैया का जन्म 23 सितंबर 1955 को हुआ था. वह देश में चाणक्य की उपमा से अलंकृत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुवर अर्जुन सिंह के पुत्र हैं. उन्होंने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर पूर्व सालो में जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया था, अपने समर्थकों से गरीबों की मदद करने के लिए कहा एवं उत्साह पर नियंत्रण रखने का संदेश दिया था हालांकि इस साल सादगी पूर्वक समर्थक कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मौके पर पार्टी के सेवा दिवस’ के रुप मे मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को मदद कर रहे है
श्री द्विवेदी ने बताया कि हम सब के प्रेरणा स्रोत राजनीति मे उच्च मापदंडो को आत्मसात करने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुशल संवाहक राहुल भैया के जन्मदिन पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं तथा दूसरे दलों के भी कई प्रमुख नेताओ ने राहुल भैया के निवास पहुंच कर उन्हे बधाई दी है ।



