प्राइवेट बसों का संचालन बस स्टैंड से होना चाहिए

पाटन मझौली विधानसभा अध्यक्ष आभाष दुबे के नेतृत्व में तहसील मझौली मैं तहसीलदार प्रदीप मिश्रा को सौंपा ज्ञापन जिससे कि नगर मझौली में जो प्राइवेट बसें हैं उनका संचालन मुख्य मार्ग से होता है और रोड पर खड़ी रहती हैं जबकि नगर परिषद मझौली द्वारा विगत 10 वर्ष पहले नया बस स्टैंड स्वर्गीय मस्तराम चौहान बस स्टैंड बना दिया गया है जिससे कि सभी बसों का संचालन उसी बस स्टैंड से हो लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण बसों का संचालन उस मुख्य बस स्टैंड से नहीं हो पा रहा जिससे कि इसके पहले भी कई राजनीतिक पार्टियां इस विषय को लेकर ज्ञापन दिया गया कि बसों का संचालन स्वर्गीय मस्तराम बस स्टैंड से हो जिससे आने जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े ना की किसी प्रकार की दुर्घटना का सामना करना पड़े नगर में प्राईवेट बसों का रोड में खड़े होने से आए दिन लग रहे लंबे जाम एवं आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं जिससे कि छात्र/छात्राओं को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
और यह बस स्टैंड बना हुआ है शराबियों का अड्डा आए दिन शराब की बोतलें पड़ी रहती हैं और कई बार आग लगने जैसी घटनाएं घटित हो चुकी इसमें कुछ माह पूर्व तिवारी ट्रैवल्स की बस में आग लगने से खाक हो गई थी इस विषय को लेकर कई बार पुलिस थाना मझौली में भी शिकायत की गई लेकिन किसी प्रकार का निराकरण नहीं किया गया क्योंकि बसों को स्थाई रूप से स्वर्गीय मस्तराम चौहान बस स्टैंड से ही संचालित किया जाए।
बसो का संचालन उचित स्थान मझौली बस स्टेण्ड से हो इन्ही सब मांगो को लेकर आज मझौली तहसीलदार महोदय को ग्यापन सौंपा गया। विधानसभा अध्यक्ष आभाष दुबे ने चेतावनी देते हुये तहसीलदार महोदय से कहा गया कि यदि कोई भी छात्र/छात्राओं को बसों के कारण असुविधा हुई तो इसकी जवाब देही प्रशासन की होगी और NSUI उग्र आंदोलन करेंगी ! इस दौरान NSUI नेता सक्षम सिंह राजपूत,युवराज सिंह राजपूत,भास्कर दुबे,रोशन राजपूत,चिरांशु दाहिया,अफसर खान, ओम सोनी, निखिल रैकवार,सोम मिश्रा समेत सभी साथी उपस्थित थे।



