श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से जबलपूर स्पेशल ट्रेन के मध्य समय सारिणी में संशोधन

जबलपुर दर्पण। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को हमेशा ही बेहतर सुविधाएं दिए जाने का प्रयास किया जाता है। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मण्डल पर चलने वाली गाड़ी संख्या 01450 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से जबलपुर के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन के उत्तरमध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे के ग्वालियर से जबलपुर के बीच स्टेशनों से होकर गुजरने वाली समय सारिणी में संशोधित किया गया है। यह संशोधित समय सारिणी प्रस्थान दिनाँक 06 अक्टूबर 2021 से प्रभावी रहेगा।इसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है गाड़ीसंख्या 01450 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का संशोधित समय सारिणी गाड़ी संख्या 01450 श्रीमाता वैष्णोंदेवी कटरा से जबलपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दिनाँक 06.10.2021 से प्रभावी रहेगा। यह गाड़ी श्रीमाता वैष्णोंदेवी कटरा स्टेशन से लेकर मुरैना स्टेशन के मध्य समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



