रोटरी थीम: सेवा से बदलें जीवन के तहत, कल वर्ल्ड हार्ट डे पर डिफीट डॉयबिटीज कैंपेन में 10 लाख लोगों को नि:शुल्क ब्लड शुगर टेस्ट किया जाएगा

जबलपुर दर्पण। विश्व ह्रदय दिवस पर इतनी बड़ी संख्या के लिए रोटरी इंटरनेशनल को आर्ट ऑफ़ लिविंग, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स एवं डॉयबिटीज बीट स्मार्ट मैनेजमेंट कंपनी का सहयोग प्राप्त होगा। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर के अन्य क्लब और आर्ट ऑफ़ लिविंग जबलपुर चैप्टर के संयुक्त आयोजन से लगभग 10,000 लोग लाभान्वित होंगे।
विभिन्न कार्यक्रम:
1. पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा जी ने सभी पुलिस कर्मियों के लिए रोटरी क्लब जबलपुर द्वारा पुलिस लाइन अस्पताल में सामूहिक ब्लड शुगर टेस्टिंग होगी।
2. सुबह 8 बजे डॉ पुष्पराज पटेल, डॉ आशीष डेंगरा, डॉ जतिन धीरवानी राइट टाउन स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर्स को डॉयबिटीज़ की जागरूकता, उपचार और रोकथाम जैसे ज़रूरी विषय पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित है एवं चर्चा के बाद सामूहिक ब्लड शुगर टेस्टिंग होगी।
3. रोटरी क्लब जबालिपुरम द्वारा सुबह 7 बजे से भंवरताल गार्डन में ब्लड शुगर टेस्टिंग होगी ।
4. रोटरी क्लब जबलपुर एक्सीलेंस द्वारा शंकर औषधालय शास्त्री ब्रिज, पतंजलि चिकित्सालय सिविल लाइन्स एवं सैम माल के सामने सामूहिक ब्लड शुगर टेस्टिंग होगी।
5. आर्ट ऑफ़ लिविंग से डॉ आदित्य परिहार (परिहार क्लिनिक) द्वारा सर्वोदय स्कूल कांचघर के सामने में दोपहर 12 से 3 बजे तक सामूहिक ब्लड शुगर टेस्टिंग होगी।
6. रोटरी क्लब साउथ द्वारा शुभा हेल्थ केयर उखरी रोड, त्रिवेणी हैल्थ केयर राइट टाउन, डॉ मयूर जैन डेंटल क्लिनिक द्वार सामूहिक ब्लड शुगर टेस्टिंग होगी।
पत्रकार वार्ता में उपरोक्त जानकारी देने हेतु मनु शरत् तिवारी अध्यक्ष रोटरी क्लब जबलपुर, ऋतु राज असाटी वरिष्ठ प्रशिक्षक आर्टि ऑफ़ लिविंग, डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ आशीष डेंगरा, डॉ पुष्पराज पटेल, अनुराग गढ़वाल, अबू फौजदार, हेमल छेड़ा, डॉ जतिन धीरवानी, नितिन पालीवाल उपस्थित रहे ।


