अनूपपुर पुलिस द्वारा 163 लीटर अवैध शराब सहित 130 किग्रा महुआ लहान जप्त किया गया

अनूपपुर (विकास ताम्रकार
) पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्वारा अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर निर्देश
इसी अनुक्रम में अवैध शराब के संबंध में निरंतर प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा थाना प्रभारियों को अवैध शराब के स्थान चिन्हित करते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।इस संबंध में दिनांक 28 सितंबर 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बर्री थाना कोतवाली अनूपपुर एवं ग्राम कल्याणपुर थाना जैतहरी में अवैध शराब निर्माण किया जाता है।इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी जैतहरी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत कार्यवाही
थाना कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत कार्यवाही हेतु गठित विशेष टीम के द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2021 को प्रातः 5:45 बजे रामरतन राठौर निवासी ग्राम बर्री के घर को चिन्हित कर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही की गई, रामरतन राठौर के द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पुलिस के विशेष टीम द्वारा पकड़ा गया तथा उनके घर की तलाशी लेने पर 52 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 42,535/- रू,12 लीटर वियर कीमत 2760/- रू,10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1000/- रु एवं 15 लीटर देसी शराब कीमत 6915/- रु कुल 89 लीटर अवैध शराब कीमत 53,207/- रु जप्त किया गया।उक्त घटना पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अवैध शराब बिक्री करने पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 34(1)ज, 42, 44 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी रामरतन राठौर को हिरासत में लिया गया है एवं ठेकेदार सुमित जायसवाल के विरुद्ध भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। अवैध शराब के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
थाना जैतहरी अंतर्गत भी कार्यवाही
इसी अनुक्रम में थाना जैतहरी के विशेष टीम के द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2021 को प्रातः 5:00 से 6:00 बजे के बीच ग्राम कल्याणपुर के चिन्हित स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 6 प्रकरणों में 74 लीटर अवैध कच्ची शराब हुआ 130 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। जिसमें 01- बेचू साहू के घर से 20 लीटर शराब एवं 19.5 किग्रा महुआ लहान, 02- भैया लाल साहू के घर से 10 लीटर कच्ची शराब एवं 26 किग्रा महुआ लहान, 03- हरीशचंद्र साहू के घर से 10 लीटर शराब एवं 19.5 किग्रा महुआ लहान, 04- सिया राम साहू के घर से 12 लीटर कच्ची शराब एवं साडे 19.5 किग्रा महुआ लहान, 05- बद्री साहू के घर से 12 लीटर कच्ची शराब एवं 13 किग्रा महुआ लहान, 06- नर्मदा साहू के घर से 10 लीटर कच्ची शराब एवं 32.5 किग्रा महुआ लहान जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000/- रु है। उक्त घटना पर थाना जैतहरी में अवैध शराब बिक्री करने पर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क, 34(1) च, के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी बेचू साहू, भैयालाल साहू, हरीश चंद्र साहू, सियाराम साहू, बद्री साहू एवं नर्मदा साहू को हिरासत में लिया गया है।
इनकी रही भूमिका
नशे के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्यवाही से शराब के अवैध कारोबार में निश्चित रूप से अंकुश लगेगा। संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनूपपुर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा एवं उनकी टीम तथा थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक के के त्रिपाठी व उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



