लखीमपुर-खीरी की घटना में किसानों की हत्या के दोषी भाजपा के मंत्री के बेटे पर कार्रवाई की मांग : कांग्रेस
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा । मंत्री के बेटे ने उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में जानबूझकर अपनी गाड़ी से कुचल कर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों की हत्या की है। अनेक घायल किसान जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहे हैं पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री अविनाश मिश्रा ने किसानों को मंच से धमकी दी थी।
कोष्टा ने कहा कि पहले गोरे अंग्रेज किसानों को घोड़ों से कुचलवाते थे। आज अंग्रेजों के मुखबिर भाजपा नेता गाड़ियों से किसानों को कुचल रहे हैं, यही भाजपा का असली चेहरा है। किसानों को आंदोलन करते महीनों हो गए,सैकड़ों किसान आंदोलन में शहीद हो गए, फिर भी भाजपा नेताओं का दिल नहीं पसीजा, मोदी सरकार ने किसानों से बात नहीं की,लगातार भाजपा के नेता किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं, लगातार भडकाऊ बयान दे रहे हैं,हिंसा के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जबकि किसान गांधीवादी तरीके से किसान सत्याग्रह कर रहा है।जो कि अन्नदाता के साथ घोर अन्याय व अत्याचार है।इससे भाजपा की मानसिकता समझी जा सकती है कि किसानों का वो कितना सम्मान करती है।
किसान अपना हक मांग रहा है, एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहा है, ताकि उसको फसलों के उचित मूल्य मिल सके तथा तीन काले कृषि कानून जो किसान विरोधी हैं, उनको वापस लेने की मांग कर रहा है। यह उसका संवैधानिक अधिकार है सरकार को किसानों की मांगों को तुरंत पूर्ण करना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस का लोकतंत्र विरोधी रवैया बताया है तथा विपक्ष वह किसान की आवाज को भाजपा सरकार दबाना चाहती है। लेकिन प्रियंका गांधी ना रुकेंगी ना डरेंगी। किसान कांग्रेस प्रियंका गांधी के अगुवाई में किसानों को इंसाफ दिलाकर रहेगी।



