आम नागरिकों को गंदगी से निजात दिलाने निगमायुक्त ने अवैध डेरियों के खिलाफ की कार्रवाई

जबलपुर दर्पण। नगर निगम प्रशासन को काफी दिनों से आम नागरिकों तथा अन्य माध्यमों से शहर में अवैध डेरियों के संचालन तथा उसके कारण क्षेत्रों में गंदगी फैलने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसपर निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने संज्ञान लेकर आम नागरिकों की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में संचालित अवैध डेरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश प्रदान किये। डेरियों से उत्पन्न गंदगी से आम नागरिकों को निजात दिलाने के लिए आज निगमायुक्त संदीप जी.आर. के निर्देश पर शहर भर में डेरी संचालकों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की जाकर उनपर 50 हजार से अधिक राशि का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त संदीप जी.आर. ने बताया कि आज नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त संभागीय अधिकारियों, सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों, मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों, एवं सुपरवाईजरो ंके द्वारा सुबह 7 बजे से ही फील्ड में उतरकर डेरी संचालकों के खिलाफ संभागवार कार्रवाई प्रारंभ की गयी। उन्होंने बताया कि आज प्रथम दिन शहर में बिना अनुमति किये जा रहे पशुपालन के विरूद्ध (अवैध डेरियों का संचालन) 22 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाकर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा भी सड़कों पर निर्माण सामग्री एवं गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का विक्रय करने वालों के साथ साथ बिना मास्क लगाए घूमने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई की गयी।
इन एरियों में संचालित अवैध डेरी संचालकों के विरूद्ध हुई बड़ी कार्रवाई
निगमायुक्त श्री जी.आर. ने बताया कि आज जिन एरियों में अवैध डेरियों एवं संचालको के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनमें मुन्ना पटेल/तापे पटेल, दयाल डेरी सगड़ा मेन रोड त्रिपुरी वार्ड, पप्पू यादव /स्व. मोहन लाल, सगड़ा रोड लम्हेटा रोड (घर), दयाल सिंह पटेल/स्व. चम्मू सिंह, सगड़ा लम्हेटा रोड सरस्वती कालेज के सामने (घर), संतोष यादव, यादव डेरी नर्मदा नगर ग्वारीघाट, बल्लू बलराम, नर्मदा नगर ग्वारीघाट (घर), गुलाब यादव, नर्मदा नगर ग्वारीघाट (घर), शंकर तिवारी, नर्मदा नगर ग्वारीघाट (घर), कालीचरण सेन/रामनारायण सेन, रानीताल उजार पुरवा बस्ती, पिंकू शर्मा/स्व. डी.पी. शर्मा, त्रिमूर्ति नगर जैन मंदिर के पास, आभा यादव पति स्व. मिथिलेश कुमार, मकान नं. 66 संचार नगर राममनोहर लोहिया, चुन्नी लाल, अब्दुल हमीद वार्ड, काशी प्रसाद तिवारी, निर्मल चंद जैन वार्ड, प्रभात यादव, चुल्ला डेरी सिद्ध बाबा लालमाटी, रज्जन यादव, रज्जन डेरी कछियाना द्वारका नगर, संतोष पटवा, पटवा डेरी रांझी गोकलपुर, रवि पटवा, पटवा डेरी रांझी गोकलपुर, वेदप्रकाश/श्री राधेश्याम, पापा डेरी तिलहरी सामुदायिक भवन के पीछे, विजय कुमार यादव/श्री किशोरी लाल, नया मोहल्ला तिलक वार्ड, संतोष राजपूत/श्री रामरतन, नया मोहल्ला तिलक वार्ड, मोती लाल यादव/श्री जानकी प्रसाद, नया मोहल्ला तिलक वार्ड, भरत यादव, चेरीताल, जितेन्द्र यादव, चेरीताल के नाम शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान सभी संभागों के संभागीय अधिकारी, समस्त सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, एवं वार्ड सुपरवाईजर आदि उपस्थित रहे।



