शरदोत्सव एवं वाल्मीकि-जयंती पर कविता की साँझ का आयोजन

जबलपुर दर्पण। विश्व संवाद केन्द्र महाकोशल प्रांत, में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जबलपुर द्वारा शरदोत्सव एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती का नयनाभिराम आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविवर प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्यआतिथ्य डॉ. नरेश द्विवेदी, विशिष्ट आतिथ्य मनोज शुक्ल मनोज ने निभाते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए तिलक वंदना की। आशुतोष तिवारी के संचालन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कौशल दुबे द्वारा शास्त्रीय और ज्योतिषीय दृष्टि से शरदऋतु, शरदपूर्णिमा, एवं महर्षि वाल्मीकि के बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डाला गया।
दूसरे चरण में विजय विश्वकर्मा, सत्यनारायण रघुवंशी, प्रेम नारायण सोनी, अजय मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, एम. शरणागत, एच. सोनी, रामेश्वर जड़िया आदि कवियों द्वारा माधुर्यपूरण कविताएँ प्रस्तुत की गईं। आभार अजय मिश्र द्वारा व्यक्त किया गया।



