सिवनी में मृतकों को लग रहे हैं कोविसील् के टीके, रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में कर रहे हैं लापरवाही

जबलपुर दर्पण। ग्राम पलारी तहसील केवलारी, जिला सिवनी मध्यप्रदेश की ताजा घटना है, 23/10/2021 को 3 बजकर 35 मिनट पर लक्ष्मीबाई लाहोरी के पुत्र कैलाश लाहोरी के कोवैक्सीन रजिस्टर्ड मोबाइल नं पर मैसेज आया, लक्ष्मी लाहोरी को कोविशिल्ड का दूसरा डोज लग चुका है, साथ ही पहला, दूसरा कोविशिल्ड का सर्टिफिकेट भी दिया हुआ था।
कैलाश लाहोरी ने बताया उनकी माँ लक्ष्मी लाहोरी उम्र 72 वर्ष को कोविशिल्ड का पहला डोज 22-03-2021 को लगा था, उनकी तबियत खराब होती चली गई, उन्हें टाइफाइड हुआ, सही उपचार ना मिलने पर 21-04-2021 को उनकी मृत्यु हो गई।
मध्यप्रदेश सरकार का, खैरा पंचायत द्वारा जारी 21-04-2021 का मृत्यु प्रमाण पत्र है। कैलाश लाहोरी ने बताया कुछ दिनों के बाद विभाग खैरा पलारी और केवलारी 5 से 6 बार फोन काल आया पूछा गया, लक्ष्मी लाहोरी को दूसरा डोज लग गया क्या, उपरोक्त अधिकारी कर्मचारियों को बताया गया लक्ष्मीबाई लाहोरी की 21-04-2021 को मृत्यु हो चुकी है।
हैरानी की बात यह है की जो मृतक महिला लक्ष्मीबाई लाहोरी इस दुनिया मे है ही नहीं तो उनको कोविशिल्ड का दूसरा डोज 23-10-2021 खैरा पलारी के विभाग द्वारा लगा कर सर्टिफिकेट भी दे दिया।
टार्गेट पूरा करने के चक्कर मे मृतक जाने को भी लगा रहे है वैक्सीन यदि ऐसा ही टीकाकरण हो रहा है तो 100 करोड़ का लक्ष्य कैसे प्राप्त किया गया होगा या आप समझ सकते हैं।



