जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित केपीआई में पश्चिम मध्य रेल 70.74 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पर

जबलपुर दर्पण। भारतीय रेल पर वार्षिक रिपोर्ट के दौरान द्वितीय त्रैमासिक आंकलन के साथ केपीआई की परफॉर्मेंस इंडिकेटर में जुलाई, अगस्त एवं सितंबर अवधि के दौरान की गई विभिन्न कार्यों में रेल राजस्व के मदों का आंकलन किया जाता है। गौरतलब है कि पश्चिम मध्य रेल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट के द्वितीय त्रैमासिक आंकलन के साथ केपीआई रिपोर्ट के अंतगर्त पुरे भारतीय रेलवे में शीर्ष स्थान पर है। रेलवे बोर्ड द्वारा केपीआई रिपोर्ट के अंतर्गत विभिन्न परफॉर्मेंस का इवैल्यूएशन का पैरामीटर निर्धारित रहता है। इस प्रदर्शन में पश्चिम मध्य रेल अपने सभी पैरामीटर के आंकलन में बेहतर प्रदर्शन करके भारतीय रेलवे में अव्वल रहा है। पमरे द्वारा विभिन्न कार्यो के आंकलन पर बेहतर प्रदर्शन किया। वित्तीय प्रदर्शन, परिचालन संबंधित माध्यम, सरंक्षा प्रदर्शन, ट्रैक नवीनीकरण रखरखाव, पीओएच ऑउटटर्न, अधोसरंचना में विकास एवं क्षमता में वृद्धि, मानवीय संसाधन के अंतर्गत रेलवे के कार्यों का अध्ययन कर उनका युक्तिकरण करके बेहतर प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही साथ रेलवे कर्मचारियों की गुणवत्ता का भी आंकलन किया जाता है।
इस प्रकार पश्चिम मध्य रेल द्वारा  द्वितीय त्रैमासिक केपीआई रिपोर्ट में पूँजीगत व्यय, वैगनों के परिचालन, सरंक्षा के कार्य, ट्रेक के रखरखाव, ट्रैक के नवीनीकरण, टर्नऑउट डीप स्क्रीनिंग, ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग, कोचों के पीओएच ऑउटटर्न, डीजल लोकों एसेट एवं स्थायी गति प्रतिबंध हटाने में 100 प्रतिशत आंकलन के आधार पर 70.74 प्रतिशत के साथ पुरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर रहा है।इसके साथ ही पूर्वोत्तर सीमांत रेलव द्वितीय और पूर्व तट रेलवे तृतीय स्थान पर रहे हैं। पश्चिम मध्य रेल द्वारा पुरे भारतीय रेल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने केपीआई रिपोर्ट में अव्वल रहा है और आगे भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने में अग्रणी रहने का प्रयासरत रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88