अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बाल एवं महिला अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता आवश्यक है – शीला त्रिपाठी

अनूपपुर/आजादी के अमृत महोत्सव के अंतगर्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के शील मण्डल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पौंडकी के संयुक्त तत्वावधान के अंतगर्त एक दिवसीय न्यायिक जागरूकता शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पौंडकी में संपन्न हुआ। जिसमें न्यायिक जागरूकता हेतु बाल अपराध, महिला अपराध, नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य के साथ पुलिस की भूमिका पर विस्तारपूर्वक जानकारी रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, जिला न्यायाधीश अनूपपुर एवं भू भास्कर यादव, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधि सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा दी गई। जिससे स्कूल के बच्चे और सभी सदस्यों सहित ग्रामवासी अवगत हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शीला त्रिपाठी, अध्यक्ष शील मण्डल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि बाल अपराध और महिला अपराध का हमारे समाज मे बढ़ता ग्राफ चिन्ता का विषय है। इनकी रोकथाम के लिए ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने का जो संकल्प इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक एवं शील मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में लिया गया है। उसमें इस तरह का कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, जिला न्यायाधीश अनूपपुर द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भू भास्कर यादव अतिरिक्त जिला न्यायाधीश थे एवं मुख्य अतिथि के रूप में शीला त्रिपाठी, अध्यक्ष श्रीशील मण्डल उपस्थित थी। इस अवसर पर श्रीशील मण्डल के सभी पदाधिकारीगण के अलावा श्रीमती विद्यावती (सरपंच पौंडकी), गवनन्द सिंह (पूर्व सरपंच), के. एस. मरावी, बनवारी लाल गुप्ता माध्यमिक स्कूल पौंडकी के कर्मचारीगण एवं कन्या छात्रावास अधीक्षिका,  उर्मिला सिंह और पौंडकी गांव के सम्मानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सभी सम्मानीय अतिथियों द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात स्कूल में बिजली, पानी, बाउंड्रीवॉल आदि की समस्याओं के निराकरण के लिए पहल का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं आभार  जागृति सोनी, प्राचार्य – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पौंडकी द्वारा किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन युवा अधिवक्ता आयुष सोनी, अनूपपुर द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88