माँ नर्मदा वानप्रस्थाश्रम खारीघाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। माँ नर्मदा वानप्रस्थाश्रम खारीघाट में पूरे एक वर्ष पूर्ण होने पर महिला बुज़ुर्गो के नाम जीविषा नाम से एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन संचालन आराधना चौहान ने किया गया। जिसमें जबलपुर शहर के ही सीनियर सिटीजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आध्यत्म, संगीत,नाटक,और नृत्य के माध्यम से सभी का मन मोह लिया और वहाँ रहने वाले सभी बुज़ुर्ग महिलाओं ने बताया कि माँ नर्मदा के आंचल तले रहकर वो बहुत ही खुशनसीब समझते है और इसी सकारात्मक परिवेश में रहते हुए उन्हें अपने घर से भी ज्यादा आनंद आ रहा है और उनकी तबियत में भी काफी सुधार आने लगा है क्योंकि यहाँ पर योग ध्यान व्यायाम आध्यत्म और पौष्टिक खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है और समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि जीने की उमंग बढ़े इसकी अध्यक्षता गुरुमाता साध्वी ज्ञानेश्वरी ,श्री नरेश ग्रोवर जी ने की और कार्यक्रम की प्रस्तुति जसवीर टीम,राजेश ठाकुर,खिलौना चक्रबोरटी, श्री मति सुनीता चौहान,और मंच संचालन सिमरन सिंह ने की और साध्वी शिरोमणि, श्री आशीष बनर्जी,निशा दुबे,ओमकार दुबे,रंजना सिंह,विश्रांति सिंह,प्रेम सिंह, निधि सिंह, शिखा दुबे,प्रवीण दुबे,कामना श्रीवास और अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रही।



