किसानों का सत्याग्रह और संघर्ष सफल “जय जवान जय किसान
जबलपुर दर्पण। केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून वापस लेने से किसानों का सत्याग्रह और संघर्ष सफल हुआ है। यह देश के अन्नदाता की ऐतिहासिक जीत है। हमारे किसान भाइयों ने इस जीत को हासिल करने के लिए बहुत लम्बा और निर्णायक संघर्ष किया है। किसान भाइयों ने अपनी जान देकर कीमत चुकाई है। आन्दोलन के दौरान लगभग सात सौ किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कांग्रेस ने पहले भी कई बार केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि, अभी भी समय है कि इन कानूनों को वापस लिया जाए। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता टीकूराम कोष्टा ने जारी विज्ञप्ति कहा है कि इन कानूनों के दुष्परिणाम सामने आने लगे थे। केंद्र सरकार को चाहिए कि इस दौरान किसानों को जान माल का जो नुकसान हुआ है उसे एमएसपी पर पूरी फसल बिक्री को अनिवार्य बना कर पाटा जाए। साथ ही किसानों को मुआवजा देकर सारे क़र्ज़ माफ़ किये जायें। तभी इन कानूनों को वापस लेने की सार्थकता सिद्ध होगी।



