बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की नि:शुल्क दवा

जबलपुर दर्पण। शासकीय प्राथमिक शाला शंकर चमन नगर करमेता में ज्योत्सना आयुर्वेद व हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण प्राशन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्कूल के करीब 150 बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार का लाभ दिलवाया गया। वहीं इस मौके पर हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा बच्चों को सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें देश व समाज सेवा से भरे संदेशों से भी अवगत कराया गया।
इस संबंध में ज्योत्सना आयुर्वेद के डॉ ज्योति ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह स्वर्ण प्राशन संस्कार बच्चों को स्वस्थ्य, तेजस्वी, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, पाचन क्रिया को ठीक करने, स्फूर्ति को बढ़ाना, मानसिक विकारों को ठीक करना, वायरल इन्फेक्शन से बचाना व बुद्धिमानी बनाने के लिए नि:शुल्क दो बूंद दवा पिलाई गई। शासकीय प्राथमिक शाला में यह आयोज ज्योत्सना आयुर्वेद व हम हैं न फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस मौके पर शाला के प्राचार्य संजय चौबे, विनय नायक, आशीष विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, गया प्रसाद, आनंद सेन, रत्नेश राय, प्रशस्त विश्वकर्मा, सौम्या यादव, राम मिश्रा, दिव्यांशु विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।



