लाखों की लागत से बनी सीसी सड़क दो माह में उखड़ी:भ्रष्टाचार की खुली पोल

प्रशासन से ग्रामीणों की मांग: सीसी रोड़ निर्माण की जांच हो
जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। जबेरा जनपद की ग्राम पंचायत मुडारी गांव पटना दुर्ग में दो माह पहले लाखो की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया था सीसी रोड की हालत यह है कि दो माह पहले बनी सीसी रोड से सीमेंट गायब हो गई और नुकीले गिट्टी निकल आई ग्रामीण लोगों को इस घटिया सड़क से निकलने पर पैरों में नुकीली गिट्टी चुभने से लहूलुहान हो रहे है। वहीं स्थानीय लोग सरजू सिह,इमारत सिंह,लाखन सिह,सुनील हरी सिंह ने बताया हैं कि सीसी सड़क में सीमेंट का तो नामोनिशान नही है। हर जगह केवल गिट्टी दिख रही है सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। लाखों की लागत से बनी सीसी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। लोगों द्वारा प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की जा रही है।






