शनि अमावस्या पर शनि धाम तिलवाराधाट होगा भव्य आयोजन

जबलपुर दर्पण। 4 दिसम्बर शनिवार को शनि अमावस्या महापर्व पर सूर्य ग्रहण के साथ शनि अमावस्या अनुराधा नक्षत्र में सुकर्मा और अमृत सिद्धि योग में पड रही है। इस मुहूर्त के शुभअवसर पर तिलवारा घाट जबलपुर में स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में विशेष पूजन व दिव्य आरती, विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शनि देव का दर्शन व पूजन कर सांय काल में शनि अभिषेक में शामिल हो पुण्य लाभ अर्जित करे। मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाता है। मानयता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों की आत्म तृप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म किए जाते हैं। इतना ही नहीं, इस दिन नदी में स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। पुराणों में वर्णित है कि शनिदेव की महादशा या साढ़ेसाती से परेशान जातकों को शनि अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन पूजा करने से शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर के भक्त जनों से कोविड गाईड लाइन के अनुसार पूजन अर्चना करने का आग्रह पं सतीश जी महाराज, नितिन भाटिया, संजय तिवारी, पं अनिल मिश्रा, विध्येश भापकर, घनश्याम पटेल, आशीष सिंघराह, शुभम तिवारी ,अखिलेश सोनी, हितेश पटेल, गणेश साहू, विजय ठाकुर, राजकुमार पटेल, विजय पटेल, अशोक साहू ,डॉ विजय, विकास गौतम, मंजू केवट, अभिषेक ने किया है।



