जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर कांग्रेस ने जमतरा ब्रिज का किया निरीक्षण, कहा धरोहर हमारी है बर्बाद नहीं होने देंगे बचाने करेंगे हर जतन

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से जमतरा छोटी रेलवे लाइन ब्रिज पर विचार किया जनहित में उसे संरक्षित रखने धरोहर को बचाने रविवार को स्वयं कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ब्रिज पर पहुंचकर निरीक्षण बारीकी से किया। हर पहलू को देखा इस पार से उस पार तक जाकर ब्रिज की खूबियों को भी निहार कर उत्साहित हुए। सवा सौ साल पूर्व ब्रिटिश सरकार के इंजीनियर एवं निर्माण करता कंपनी के द्वारा जिस टेक्नोलॉजी से उसका निर्माण किया गया वह सराहनीय हैं। हर मौसम का सामना करने के बाद इतने सालों से मां नर्मदा के भीषण भहाव को छेलकर भी जो पुल आज भी अपनी गुणवत्ता का प्रमाणित दे रहा है उससे सहेज कर रखना ही सरकार के साथ हम सब की समझदारी होगी।
जितनी मजबूती के साथ उसका निर्माण हुआ है सैकड़ों वर्ष तक उसका कुछ बिगाड़ वाला नहीं हैं। दोनों तटों के अनेक गांवों को जोड़ने वाला यह ब्रज बहु उपयोगी है । आसपास के ग्रामीण जनों ने कांग्रेस नेताओं से इस से बचाने की मांग की और सहयोग मांगा ।

कांग्रेस नेता शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे, पूर्व पार्षद मुकेश राठौर, राजेश सोनकर भगत राम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पिल्ले, शेखर सोनी, महेंद्र गुप्ता, चमन पासी, सुशीला कनौजिया, अफसाना अंसारी, सलमान खान, जितेंद्र यादव, पीपी पटेल, रिजवान कोठी, राजेश चौबे, उमेश पटेल, रमेश वेन, इस्माइल पठान, पूनम सोनकर, सुरेंद्र यादव, नारायण शर्मा, विश्वनाथ सोनी, घसीटा यादव, डॉ आर के पिल्ले, मुकेश यादव, संतु उपाध्याय, मुकेश गोरी, राहुल रजक, सुखविंदर सिंह, विशाल तिवारी, पलाश मजूमदार, एजाज अंसारी, प्रमोद तिवारी, रामनारायण, ओमप्रकाश, केशव चौरसिया, अमरजीत सिंह, इकबाल भाईजान, गणेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश भूमिया आदि ने क्षेत्रवासियों को आसपास के ग्रामीण जनों को विश्वास दिलाया कि हम अपनी धरोहर को बर्बाद नहीं होने देंगे। इसमें हमारे पूर्वजों की श्रम की महक आती है और उनके श्रम का पसीना आज भी उसकी गुणवत्ता में चमक रहा है। इसको बचाने हमें जो भी जतन करना पड़े संविधानिक अनुसार हम वह सब करेंगे। जबलपुर वासियों से भी अपील की है कि एक बार जमतरा पुल का मुआयना जरूर करने जाएं मां नर्मदा के दर्शन ऐसे होते हैं जैसे हम उनकी गोद में चहल कदमी कर रहे हो । यह शहर की नैरोगेज की निशानी और हमारी धरोहर है जिसे बचाने का दायित्व हम सबका है।

शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र
सोमवार 6 दिसंबर को शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर कलेक्टर जबलपुर को सौंपा जाएगा मांग की जाएगी कि ब्रिज रेलवे संपत्ति एवं आसपास रेलवे की जमीन को मध्य प्रदेश सरकार अपने अधिकार में प्राप्त कर जनहित में जबलपुर प्रशासन को समर्पित करें जिससे पर्यटक खूबसूरत स्थल में तब्दील किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88