श्रीराम जी धारण करेगे दूल्हे का वेश सिया जी डालेगी वरमाला

जबलपुर दर्पण। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष विवाह पंचमी, श्रीराम माता सीता के विवाहोत्सव के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर गुप्तेश्वर रोड मदनमहल मे वैदिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है, पं राम कुशल पांडे अध्यक्ष गुलशन मखीजा ने बताया कि प्रातःकाल 7 बजे से अभिषेक कर षोषणोपचार पूजन किया जायेगा भगवान राम लक्ष्मण जानकी और हनुमान जी महाराज को नवीन वस्त्र अंलकार आभूषण से सुसज्जित कर मंगल आरती होगी, दोपहर 12 भोग अर्पित किया जायेगा, सायं 5 बजे नाम संकीर्तन, जप, श्रीराम स्तुति, कीर्तन मे श्रीराम मंदिर महिला मंडल की गीता पाण्डेय, मीना महाजन, विजया अरोरा, प्रवेश चावला, सविता भटिया, सुनीता अरोरा, स्वदेश खुराना, नीरू शर्मा,अनीता अग्रवाल, प्रेम गुलाटी, निशा राठौर, संगीता शर्मा, पिंकी बेदी आदि सदस्यो ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



