भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का, जबलपुर आगमन

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का कल शनिवार 26 मार्च 2022 को प्रातः 9:45 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली से जबलपुर आगमन हो रहा है।
भाजापा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया की राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में प्रातः 11 बजे युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, इसके पश्चात 11:45 बजे भाजपा मप्र के सभी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष एवँ प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे आगा चौक स्थित आशीर्वाद उत्सव लॉन में विवेकानंद मंडल के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करने के पश्चात कटनी रवाना होंगे।



