व्यपारी संघ ने दी जनरल साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। भारत माँ के वीर पुत्र तीनो सेनाओं के मुखिया स्वर्गीय विपिन रावत को आज झामनदास चौक व्यपारी संघ द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंत्री दीपक नाहर ने बताया कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद देश दुनिया के लोग भारतीय सेना में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि के दौरान व्यपारी एवं सामाजिक नागरिक संघ अध्यक्ष ललित कुंदनानी,उपाध्यक्ष संजय तोतलानी,अजित आहूजा, अनिल जयसिंघानी,गुरमुख दास,देवेंद्र रजक,पवन श्रीवास,कुंदन पाल,लक्ष्मण कुशवाहा, राजू श्रीवास,जय खत्री,लक्ष्मण ठाकुर ,गोपी श्रीवास,योगेश रहेजा एवं बड़ी संख्या में व्यपारी बंधुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी व्यपारी उपस्थित रहे।



