आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस् प्रोग्राम का समापन

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी के होटल अन्नपूर्णा इन् में आर्ट ऑफ लिविंग का 4 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका समापन रविवार को हुआ। आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा यह आयोजन 9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक किया गया था। कार्यक्रम में 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक ऋतु राज असाटी, रीना महोबिया, नवीन बरसाइयाँ और रानू उपाध्याय रहीं।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने आंनद और उल्लास के साथ पूरे 4 दिन तक हैप्पीनेस प्रोग्राम का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही योग, प्राणायाम, मेडिटेशन तथा आर्ट ऑफ लिविंग का सबसे बड़ा उपहार सुदर्शन क्रिया के माध्यम से पब्लिक स्पींकिग, विविध खेल तथा पर्सनॉलिटि डेवलपमेंट के लिए कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं के गुण रहस्यों को जाना।
इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक एवं मीडिया प्रभारी ऋतु राज असाटी ने कहा कि जीवन को सकरात्मक बनाने और तनावमुक्त रहने में योग और आध्यात्म का सामंजस्य होना जरूरी है। योग हमें स्वस्थ्य तथा ऊर्जावान बने रहने में सहयोग करता है तो वहीं आध्यात्म जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करता है।
सुदर्शन क्रिया है अदभुत
हैप्पीनेस प्रोग्राम में शामिल हुए प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के अंतिम दिन अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि सुदर्शन क्रिया करने से ओजस्वी, ऊर्जावान, तनावमुक्ति, शांति, सकारात्मक दृष्टिकोण, कॉन्फिडेंट, अच्छी नींद के साथ-साथ और भी अनेक लाभ हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में निधि केशरवानी, सजल सिंह, राज रजक, अपेक्ष मेम्बर मनु शरत तिवारी और नितिन बरसाइयाँ का विशेष सहयोग रहा। प्रतिभागियों की मांग को देखते हुए हैप्पीनेस प्रोग्राम का अगला बैच 23 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक होटल अन्नपूर्णा इन् में होगा।



