डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय शिक्षक ने हड़प ली गरीब के आवास की राशि

जबलपुर दर्पण शाहपुर। डिंडोरी जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया के सरपंच पति हितेंद्र परस्ते के द्वारा, एक गरीब असहाय महिला श्रीमती नरवरिया बाई पति स्वर्गीय जय सिंह धुर्वे, जाति बैगा निवासी ग्राम ग्वारा के प्रधानमंत्री आवास की राशि हड़प कर ली गई है, महिला के द्वारा थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाली चौकी विक्रमपुर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, कि सरपंच पति हितेंद्र परस्ते जो कि एक शासकीय शिक्षक हैं, के द्वारा मेरे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति वर्ष 2017-18 की दूसरी किस्त ,यह कहते हुए की मैं तुम्हारा आवास बनवा दूंगा, कहकर मेरे स्वर्गीय पति जय सिंह धुर्वे से पूरे क़िस्त की राशि ले लिया था, लेकिन आज दिनांक तक मेरे आवास को पूरा नहीं बनवाया, और ना ही मुझे मेरे पैसे वापस दिए, जबकि मेरा प्रधानमंत्री आवास आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, मैं कच्चे मकान में रहने को विवश हूं, जबकि मेरे साथ वाले लोगों का आवास पूर्ण हो चुका है, मेरा आवास आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, हितेंद्र परस्ते कहने को तो एक शासकीय शिक्षक हैं ,लेकिन उसका ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में हर एक निर्माण कार्य में हस्तक्षेप रहता है, कारण की उनकी श्रीमती सरपंच जो ठहरी, नरबदिया बाई प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहती है ,कि मेरा प्रधानमंत्री आवास जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जाए ,एवं हितेंद्र परस्ते के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88