जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पर्यटन में एडवरटाईजिंग एवं कम्यूनिकेशन मीडिया की भूमिका पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

जबलपुर दर्पण। मीडिया स्टडी सर्किल जबलपुर द्वारा मध्य प्रदेश में पर्यटन की दशा और दिशा पर केंद्रित एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय वन्यजीवन उद्यान बांधवगढ़ में किया गया। 11 -12 दिसम्बर को आयोजित कार्यशाला का विषय, मध्य प्रदेश में पर्यटन : ऐडवरटाईजिंग एवं कम्यूनिकेशन मीडिया की भूमिका रही। पर्यटन कार्यशाला में 25 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला का प्रवर्तन करते हुए पर्यटन एवं संचार विशेषज्ञ लक्ष्मी कांत शर्मा ने कहा कि आज के समय की माँग है कि पर्यटन दृष्टि का विस्तार किया जाय । पूरी दुनिया में पर्यटन दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है किंतु उसका स्वरूप अन्य पारम्परिक उद्योगों से बिलकुल अलग हटकर है। ऐसे में विज्ञापन और संचार के अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करते समय मूल्यवर्धित सोच के साथ आगे बढ़ना होगा तभी पर्यटन का सम्यक् विकास हो पाएगा। वरिष्ठ ऐडवरटाइज़िंग विशेषज्ञ आर.डी. शर्मा ने कहा कि वस्तुतः ऐडवरटाईजिंग का सम्बंध मनुष्य के जन्म से ही शुरू हो जाता है । उन्होंने ऐडवरटाईजिंग माध्यम को संस्कृति से जोड़ते हुए विज्ञापन के एक अभिनव आयाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। युवा ऐडवरटाइज़िंग उद्यमी निखिल शर्मा ने मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों और जबलपुर के विशेष संदर्भ में पर्यटन पर एक नई दृष्टि की बात की। उन्होंने कहा कि बेतहाशा पैसा खर्च करने के बावजूद हम आम आदमी तक पर्यटन गंतव्यों के बारे में समुचित जानकारी नहीं पहुँचा पा रहे हैं ।इस चिंता पर ईमानदारी से चिंतन करने की ज़रूरत है। सम्प्रेषण की एक अनूठी शैली में सम्पन्न इस कार्यशाला में सभी 25 प्रतिभागियों ने बड़ी बेबाक़ी से अपने अपने विचार रखे ।

मुंबई से बांधवगढ़ आए जाने माने फ़ोटोग्राफ़र एवं ऐडवरटाईजिंग के क्षेत्र में काम कर रहे दीपांशु मिश्रा ने कहा कि आज ई- काम का बूम है । पर्यटन के क्षेत्र में विविध डिजिटल तकनीकों का उपयोग करते समय हमें अत्यधिक सतर्कता के साथ काम करना होगा। कार्यशाला के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश पर्यटन पर आधरित एक क्विज़ प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया । जाने माने क्विज़ मास्टर लक्ष्मी कांत शर्मा ने अत्यंत मनोरंजक शैली में संचालन करते हुए मध्य प्रदेश के पर्यटन पर रोचक प्रश्न पूछे । इस क्विज़ प्रोग्राम के मंच से प्रतिभागियों में एक विशेष जागरूकता देखने को मिली। श्रुति दुबे , कपिल शर्मा , प्रीति प्रेमी , राम निश्चय पटेल , अनुपमा उपाध्याय , श्रद्धा शर्मा, पवन पटेल , राजेश शर्मा , सुधीर गर्ग , कृष्णा वैष्णव , आराध्या द्विवेदी , आदित्य जैन, अर्चना जायसवाल , गायत्री द्विवेदी , स्मृति सहित सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला की विशिष्ट अतिथि श्रीमति कुसुम शर्मा ने पुरस्कार प्रदान कि। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण भी किया। कार्यशाला एवं पर्यटन क्विज़ का संचालन मीडिया स्टडी सर्किल के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत शर्मा ने किया। कुमारी आराध्या द्विवेदी का क्विज़ प्रोग्राम में विशेष योगदान रहा । बांधव गढ़ राष्ट्रीय उद्यान की ओर से श्री ज्ञानेंद्र तिवारी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आभार प्रदर्शन श्री आर.डी. शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88