जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बड़ी क्रूरता पूर्वक ट्रक में भरा गौवंश, गौ सेवकों ने रोका समर्थ गौ चिकित्सक सेवा दल मौके पर पहुंचा

जबलपुर दर्पण। नेसनल हाइवे से महाराष्ट्र जा रहा ट्रक से भरा गौवंश गौ सेवकों ने पकड़ा गौ सेवकों से सूचना मिलने पर तत्काल समर्थ गौ चिकित्सक सेवा दल नर्मदा मिशन उपचार के लिए पहुंचा। जहाँ पाया गया कि क्रूरतापूर्वक गौ वंश को बंधक बनाकर ले जाया जा रहा था , चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान एक दर्जन से अधिक गौ वंश को मृत घोषित किया गया एवं घायल गौ वंश को तुरंत उपचार दिया गया। आखिर मरणासन अवस्था में गोवंश की स्थिति का जिम्मेदार कौन ? जबाबदार जिम्मेदार मौन क्यों ? निःशब्द है हम…



