जीआईएफ में आयुध उपकरणों की मनमोहक प्रदर्शनी पहुंच रहे आमजन

जबलपुर दर्पण। आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जीआईएफ द्वारा स्वनिर्मित आयुध उपकरणों की प्रदर्शनी को देखने नगर के नागरिक गण, स्कूल कॉलेजो के छात्र बड़ी संख्या में पहुँच रहे है ।उनका यही कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन से लोगों में शक्तिशाली आयुध फैक्ट्रियों की क्षमताओं की जानकारी मिलती है । अनिल शुक्ला सहायक जन संपर्क अधिकारी के अनुसार जीआईएफ के महाप्रबंधक राजीव कुमार के संरक्षण एवं राजाराम सलके उप महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन में 19 दिसंबर तक व्हीकल स्टेट सेक्टर 2 में सांय 4 बजे से रात 8 बजे तक आयुध उपकरणों की प्रदर्शनी देखी जा सकती है । प्रदर्शित उपकरणों के बारे मे हमारे अधिकारी कनिष्ठ कार्य प्रबंधक सुशील गुप्ता, रितेश कुमार ने जानकारी दी ।



