राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

जबलपुर दर्पण। जन जागरूकता पर आयोजित हुई रैली एवं पोस्टर एवं बाल संरक्षण विषय पर किया नुक्कड़ नाटक। आज़ादी क़े 75 वे अमृत महोत्सव क़े अंतर्गत “आगाज़ एवं युवा इंटरशिप” के अंतर्गत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की मुक्त इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत बाल्य संरक्षण केंद्र जबलपुर में “बाल मजदूरी” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। 15 दिसंबर 2021 में आज़ादी क़े अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर बच्चे के लिए शिक्षा एवं बाल मजदूरी जैसे अभिशाप से मुक्त कराने के उद्देश्य को मद्देनज़र रखते हुई राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवांशु गौतम के मार्गदर्शन में एवं छवि त्रिपाठी मुख्य रेलवे स्टेशन जबलपुर में बाल मजदूरी उन्मूलन के विषय में बाल मजदूरी विषयक रैली एवं नुक्कड़ नाटक के मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई शासकीय आदर्श विज्ञानं महाविद्यालय जबलपुर डॉ रचना साँचा की गरिमामयी उपस्थिति रही थी।
नुक्कड़-नाटक में संविधान क़े अनुच्छेद 23 क़े अनुसार बाल एवं बंधुआ मजदूरी क़े निषेध, बाल-संरक्षण नंबर 1098 की उपयोगिता, चाइल्ड लेबर एक्ट 1986 के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे से कार्य करवाना दंडनीय अपराध माना गया है, इसकी उपयोगिता बताई गयी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक मोहम्मद हसनैन बेग, छवि त्रिपाठी, संजोली गरेवाल, दीपेश सोनी, प्रतिमा सिंह, रीतिका साहू, कृतिका सिंह राजपूत, बिनायक, मोहित तिवारी, ज्योति जायसवाल, वसुंधरा यादव, नंदिनी सेन, निखिल कुमार गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता की रही।



