बच्चों ने बडी उत्सुकता से जीआईएफ के आयुध उपकरणों की प्रदर्शनी को देखा

जबलपुर दर्पण। आज़ादी का अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष के गौरवशाली अवसर पर जीआईएफ द्वारा स्वनिर्मित आयुध उपकरणों की प्रदर्शनी को देखने बड़ो के साथ साथ बच्चों में बहुत उत्सुकता बनी हुई है । स्कूल के छात्र प्रज्ञान,शिवांश,श्रुति सहित बड़ी संख्या में पहुँच कर जीआईएफ के आयुध उपकरणों के बारे में प्रश्न पर प्रश्न दाग रहे है जिनका समाधान हमारे विशेषज्ञ संजीव विश्कर्मा, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक करते नजर आए। सहायक जन संपर्क अधिकारी अनिल शुक्ला के अनुसार जीआईएफ के महाप्रबंधक राजीव कुमार के संरक्षण एवं राजाराम सलके उप महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन में 19 दिसंबर तक व्हीकल स्टेट सेक्टर 2 में सांय 4 बजे से रात 8 बजे तक आयुध उपकरणों की प्रदर्शनी देखी जा सकती है।



