धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान दत्तात्रेय प्राकट्योत्सव

जबलपुर दर्पण। भगवान दत्तात्रेय मंदिर टेलीग्राफ गेट नंबर 4 में 12 दिसंबर से आरंभ हुए भगवान दत्तात्रेय जन्मोत्सव सप्ताह का आज भगवान दत्तात्रेय के प्राकट्य ,पूजन अर्चन और विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समापन होगा। प्रातः 6 बजे से 6:30 बजे तक काकड़ आरती, भगवान दत्तात्रेय ग्रंथ वाचन तथा भगवान दत्तात्रेय का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा। ठीक 12 बजे दत्तात्रेय जी का जन्म होगा।तत्पश्चात पूजन अर्चन, महा आरती और महा भोग होगा। प्रधान अर्चक दिगंबर तारके ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय ब्रह्मा, विष्णु और शिव के समन्वित स्वरूप हैं जिन्हे अपने सतीत्व बल से माता अनुसुइया ने अबोध शिशुओं के रूप में परिवर्तित कर दिया था। आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह प्रधान अर्चक दिगंबर तारके, जयश्री तारके, विध्येश भापकर व डॉ एच पी तिवारी अदि ने की है।



