घोषणा वीर मुख्यमंत्री बताएं 17 वर्षों में कितने बेरोजगारों का पंजीयन हुआ, कितनों को रोजगार दिया
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा कि घोषणा वीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेरोजगारों के लिए एक और नई घोषणा जिसमें बेरोजगारों को 3 लाख रुपए सालाना का पैकेज देने की घोषणा की है जिसे बेरोजगारों के साथ छलावा। घोषणा वीर मुख्यमंत्री अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में लगातार ऐसी घोषणाएं करते रहे जिनका बल्लभ भवन मंत्रालय में कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है पूर्व में आरटीआई एकिट विस्ट द्वारा ली गई यह जानकारी से साबित हुआ है इस घटना के पूर्व मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों को 1 लाख नौकरी देने की घोषणा जून और सितंबर माह में की लेकिन पहले भी बेरोजगार इंजीनियर को ठेकेदार बनाने की घोषणाएं कर चुके लेकिन उन घोषणाओं का क्या हुआ। सब जानते हैं। आखिर मुख्यमंत्री कब तक झूठी घोषणाएं कर बेरोजगारों के साथ छलावा करते रहेंगे? सरकार को यह उजागर करना चाहिए कि 17 वर्षीय कार्यकाल में कितने बेरोजगारों के पंजीयन हुए ? और 32 हजार पंजीकृत बेरोजगारों में से कितनों को रोजगार मिला।



