हैंडपंप का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर छात्रावास की छात्राएँ पानी के लिए करती जद्दोजहद

जबलपुर दर्पण डिंडौरी समनापुर। सीनियर आदिवासी बालिका उत्कृष्ट छात्रावास की छात्राएं बहुत दिनों से पानी के लिए परेशान होती दिखाई दे रही है और वहीं हैंडपंप का गंदें पानी का उपयोग छात्राओं की मजबूरी दिखा रहा है। आपको बता दें कि यह छात्रावास उत्कृष्ठ विद्यालय और ब्लाक शिक्षा अधिकारी के आफिस से लगा हुआ है इसके बाद छात्रवास के ये हालात, अधिकारियों की लापरवाही को वयान करते है ,वहीं छात्रवास की बच्चो और छात्रावास प्रभारी से इस बारे पूछा गया तो कैमरे मे कुछ भी बोलने मना कर दिया गया, पर वहीं जानकारी मे बताया कि अधिकारियों और पंचायत के जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या का कोई हल नही निकाला गया हैं ,वहीं जिस हेंडपंप से बच्चे पानी भर रहे हैं उसके सामने पंचायत का नल कनेक्शन फटा होने से ,पानी बरवाद हो रहा है,ओर पंचायत समस्या से बेखबर।


