क्रांतिकारी शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां को किया याद दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय बल्देबाग में पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में संगोष्ठी कर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खां को पुष्पांजलि कर दी गई श्रद्धांजलि।
कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद करते हुए बताया कि आजादी अनेक कुर्बानियों को देखकर मिली है। जिसकी हिफाजत करने की जवाबदारी हम सब की है। भारत के नौजवानों ने अपने जीवन को प्रारंभ करने से पहले ही देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया और अपने जीवन की आहुति दे दी। जब भारतवासी आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब अंग्रेज फूट डालो राज की नीति अपना रहे थे। सौ साल बाद भी आज लगभग वही स्थिति नजर आने लगी है। सत्ता के लालची दल धर्म जातियों में बांट कर नफरत फैला रहे हैं और देश की एकता अखंडता को नुकसान पहुंचा रहे। वर्तमान में क्रांतिकारी शहीद शहीद अशफाक उल्ला खां राम प्रसाद बिस्मिल को याद करने की आवश्यकता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए। दोनों की मित्रता से सिर्फ क्रांति के लिए नहीं थी साथ में सद्भावना और एकता का प्रतीक रही है। दोनों का एक दूसरे से के प्रति आदर भाव और समर्पण दर्शाता है कि एकता ही हमारी शक्ति है। जिसे कुछ विघटन शक्तिया उसे बर्बाद करना चाहती हैं। चिंता और चिंतन दोनों करने की आवश्यकता है। वर्तमान की युवा पीढ़ी को समझना होगा और उनके आदर्शों को अपनाना होगा। ऐसे राष्ट्र भक्तों के द्वारा लिखी गई उनकी पंक्तियों को याद कर हे जान हथेली पर, एक दम में गवा देंगे। तलवार उठाओ तुम, हम सर को झुका देंगे। चलवाओ गन मशीने, हम सीना अड़ा देंगे । खून से ही हम शहीदों की फ़ौज बना देंगे। उन्हें नमन करते हैं। शहर कांग्रेस नेता सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश तिवारी झल्ले लाल जैन। मुकेश राठौर रामदास यादव टीकाराम कोस्टा, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार चौबे राजेंद्र पिल्ले, मनोज नामदेव भगत राम सिंह रिजवान कोटी श्रीमती रेखा विनोद जैन श्रीमती खुर्शीद अंसारी बलविंदर मान सुमित्रा गोटिया, पूनम आशीष उसरेटे, कुमारी देवकी पटेल रंबल विश्वकर्मा जितेंद्र यादव पीपी पटेल रोहित यादव राजेंद्र रजक कल्लू अंबिका यादव रमेश वेन, पूनम सोनकर धर्मेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र पटेल प्रिंस सलूजा ताहिर खान आनंद चौहान मुख्तार अंसारी राजा चौरसिया मनोज कुमार साहू प्रतीक यादव विश्वनाथ सोनी कमलेश पाठक सचिन जैन डब्बू ठाकुर परसोत्तम नामदेव धनुक सुनील जैन पप्पू रैकवार आदि नेताओं ने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।



