जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वर्तमान समय की मांग है खनिज संसाधनों का संरक्षण किया जाना: पीयूष नारायण शर्मा

जबलपुर दर्पण। जबलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खान इकाइयों के लिए 33 वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 के समापन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार खान मंत्रालय के चीफ कंट्रोलर ऑफ माइंस , एमडीआर, आईबीएम पीयूष नारायण शर्मा ने कहा कि खनिज संसाधनों का संरक्षण किया जाना चाहिए, क्योंकि खनिजों के निर्माण की भूवैज्ञानिक प्रक्रियाएं आमतौर पर बहुत धीमी होती हैं। पर्यावरण संरक्षण की इस जरूरत को हम सकारात्मक प्रयासों से सभी को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि खनिज सबसे मूल्यवान संपत्तियों में से एक हैं, जिन्हें संरक्षित और धारण करने की आवश्यकता है। हमारे यहां मौजूद खनिज संसाधन देश के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। खनिज संसाधन उपयोग की दक्षता में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी में सुधार की आवश्यकता है। तकनीकी विकास में निवेश करने की भी आवश्यकता है जो कम लागत पर निम्न-श्रेणी के अयस्क के उपयोग को सफल बनाता है। उन्होने बताया कि इस बार खनिज संरक्षण से सशक्त भविष्य की थीम पर खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 से अधिक खानों की सहभागिता रही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजबान कंपनी हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के निदेशक (खनन ) संजीव कुमार सिंह, कंट्रोलर ऑफ माइंस आईबीएम नागपुर डॉ. वाईजी काले सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88