स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नगर परिषद पाटन ने जीरोवेस्ट अभियान की शुरआत

जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले की पाटन नगर परिषद द्वारा स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जीरोवेस्ट अभियान की शुरआत की गई। जिसमें जीरो वेस्ट के प्रति लोगों को सजग व जागरूक किया गया नगर परिषद द्वारा आयोजितव संपूर्ण कार्यक्रम जीरो वेस्ट आधार पर बिना प्लास्टिक पॉलिथीन की वस्तुओं का यूज़ किए। कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई, नायब तहसीलदार सुश्री सुरभि जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीलम चौहान, एसबीएम नोडल स्वप्निल जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जागेंद्र सिंह, बालचंद जैन, देवेंद्र यादव एवं नगर के जनप्रतिनिधि के साथ नगर परिषद कार्यालय के समस्त कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद पाटन के सीएमओ नीलम चौहान ने समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया।



