मुफ्त में शराब मांगने पर न देने पर शराब दुकान कर्मचारी को अपहृत कर मारपीट करने वाले आरोपी चंद घंटो में गिरफ्तार
जबलपुर दर्पण । पाटन में रात लगभग 2-30 बजे सौरभ कुमार सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जयपाल बीघा थाना मदन जिला औरंगाबाद बिहार वर्तमान पता शहपुरा रोड पर स्थित देशी कलारी ने बताया कि वह देशी कलारी दुकान में हेल्पर का काम करता है दिनंाक 9-7-23 की लगभग 11-20 बजे वह शराब दुकान के गेट पर खड़ा था तभी अतुल यादव निवासी पाटन, एवं रूपेश राठौर निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन तथा रंजीत सिंह लोधी निवासी धनेटा तीनों एक आई 10 कार ग्रे कलर क्रमांक एमपी 20 सीएल 5726 से आये और अतुल यादव ने आते ही उसके साथ गाली गलोज कर मुफ्त में शराब मांगी, उसने शराब देने से मना किया तो अतुल यादव तथा अतुल के साथी रूपेश राठौर, रंजीत सिंह लोधी ने उसे जबरदस्ती खींच कर कार के अंदर डाल दिया और उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये लगभग 2 किलो मीटर महुआ खेड़ा रोड पर ले गये फिर कॉलेज के आगे कार रोक कर उसे कार से नीचे उतारा और अतुल यादव ने लोहे की रॉड, रूपेश ने डंडा, रंजीत ने बेसबाल से मारपीट किये वह चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना, मारपीट कर अतुल यादव गाली गलोज करते हुये बोला कि बिना पैसे के शराब देते रहना यदि थाना में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देगें कहते हुये तीनो कार से भाग गये। उसका मैनेजर प्रेमचंद तथा दुकान के कर्मचारी उसके तलाश करते हुये तथा उसके लेकर आये है।
रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 342, 365, 327, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी पाटन श्री सुरेन्द्र ंिसह के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी अतुल यादव पिता प्रदीप यादव उम्र 30 वर्ष एवं रूपेश राठौर पिता राजू राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों से घटना में प्रयुक्त ग्रे कलर की आई 10 कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 5726 जप्त करते हुये दोनों आरोपियेां को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार रंजीत सिंह लोधी की तलाश जारी है।



