जितेंद्र यादव को जिला शहर एवं ग्रामीण सेवा दल के प्रवक्ता नियुक्त

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के संगठन एवं समीक्षक प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के महामंत्री सुश्री रुकमणी गोटिया जी ने जितेंद्र यादव को जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल जबलपुर का प्रवक्ता नियुक्त किया। इसके पूर्व जितेंद्र यादव सेवादल शहर प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं अब उन्हें जबलपुर शहर एवं ग्रामीण प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है
जितेंद्र यादव के नियक्ति पर जबलपुर शहर सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, ग्रामीण अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महिला विंग अध्यक्ष मीनाक्षी स्वामी, ग्रामीण महिला विंग अध्यक्ष सारिका सिंह, यूथ विंग अध्यक्ष शहर यतेंद्र सोनी, ग्रामीण यूथ विंग अध्यक्ष लखन पटेल, अशोक वर्मन, गुड्डू नबी, राकेश चक्रवर्ती, महेश मिश्रा, विष्णु विनोदिया, उमेश पटेल, स्माइल पठान, अफसाना अंसारी, रीना विश्वकर्मा, मोनिका सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया।



