जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पंद्रह से अठारह वर्ष तक के बच्चों को कोरोना की लगी वैक्सीन, दिखा उत्साह

जबलपुर दर्पण। पंद्रह से अठारह वर्ष तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने जबलपुर जिले में टीकाकरण अभियान की जोरदार शुरुआत हुई । कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा के लिये टीका लगवाने बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया । बच्चे सुबह से हीअपने स्कूल में बनाये वैक्सीनेशन सेंटर पहुँच चुके थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे । जहां शहर में सदर स्थित केंद्रीय विद्यालय वन एसटीसी में बच्चों को सुबह 9 बजे से ही कोरोना का टीका लगाने का कार्य शुरू हो गया था, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सालीबाड़ा गौर स्थित शासकीय स्कूल में भी बच्चों को एक-एक कर वैक्सीन लगाई जा रही थी। बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने आज सोमवार से चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 250 से अधिक स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाये गये हैं।

एम एल बी स्कूल की छात्राओं ने भी वैक्सीनेशन अभियान के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया। पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल, जबलपुर में शाला के 15 से 18 वर्ष की आयु के विधायार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू हो गया था।

वैक्सीन लगवा चुके शाला के कक्षा 11 वीं के छात्र अरमान चक्रवर्ती ने बताया कि वैक्सीन लगाने की बच्चों की बारी आने का उन्हें काफी लंबे समय से इंतजार था।

छात्र अरमान ने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद वो अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं । अब ऑफ लाइन क्लास अटेंड कर पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे । ऑनलाइन क्लास में उनके बहुत से डाउट क्लियर नहीं हो पाते थे।

महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की कक्षा 12 वीं की छात्रा दीपांशी पटेल ने बताया कि वैक्सीन लगवाने बाद कोरोना के कारण पढ़ाई में आ रही रुकावट अब दूर हो जायेगी। वैक्सीन लगाते समय उसको बिल्कुल भी डर नहीं लगा बल्कि अब कोरोना वायरस से अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है । उसे इस बात की ज्यादा खुशी है कि वैक्सीन लग जाने के बाद बिना किसी भय के स्कूल जा सकेगी और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे सकेगी ।

महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अंशिता शर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद निडर होकर स्कूल जा सकेगी । कोरोना के कारण पिछले डेढ़ दो साल के दौरान पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही थी जबकि बारहवीं में इस और ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है। वैक्सीन काफी लाभकारी होगी।अब हमारी पढ़ाई बिना रुकावट के हो सकेगी। हम खुश है कि इससे इम्युनिटी बढ़ेगी । जिसके फलस्वरूप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे सकेगी।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पंद्रह से अठारह वर्ष के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने केआज सोमवार से शुरू हुये अभियान का पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल पहुँचकर जायजा लिया । इस मौके पर उन्होंने जहां वैक्सीन लगवाने अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे बच्चों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया वहीं वैक्सीन लगवा चुके बच्चों से भी कहा कि वे अपने आसपास के बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने प्रेरित करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88