जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

देश की अस्मिता से खेल रही मोदी सरकार : दिनेश यादव

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस नेता दिनेश यादव ने भाजपा की मोदी सरकार की ओछी सोच पर टिप्पणी कर कहां की क्या जनता ने भाजपा को इसलिए वोट दिया था कि मोदी सरकार अमर शहीदों की याद में अमर जवान ज्योति जैसे स्मारको के साथ खिलवाड़ कर सके और भारत माता के शहीद सपूतों को अपमानित करें। मोदी सरकार के इस कृत्य जो माफ करें वह भारतीय नहीं। आखिर यह कृत्य करके मोदी सरकार को क्या हासिल होने वाला है सिवाय इसके कि मेरी सरकार मेरी मर्जी। ऊपर से भाजपा के नेताओं के द्वारा बेतुका तर्क दिया जा रहा है इंडिया गेट अंग्रेजों के कार्यकाल के गुलामी का प्रतीक है। इंडिया गेट में लिखे 13 हजार शहीद जवानों के नाम तो भारत माता के सपूतों के है। जिन्हें अंग्रेजों के द्वारा इतिहासिक स्मारक बनाकर सम्मानित किया गया और मोदी सरकार उन्हें अपमानित करने का कृत्य कर रही हैं। भाजपा सरकार क्या राष्ट्रपति भवन लाल किला जैसी अनेक स्मारकों को भी भविष्य में नष्ट करेंगी ? 50 वर्ष से देश के शहीद जवानों की याद में प्रज्वलित हो रही ज्योति हर भारत वासियों के लिए देश भक्ति देश प्रेम और गर्व का प्रतीक रही है । देश पर मर मिटने के लिए प्रेरणा देती थी। शहीद सैनिकों की याद दिलाती थी। हर 26 जनवरी को देश के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री जल थल वायु के तीनों सेना अध्यक्षो के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाती थी। जिसे मोदी सरकार ने मिटाने का पाप किया है। श्री यादव ने भी मोदी जी को ट्वीट किया है कि यदि आपको यह आपत्ति है कि अमर जवान ज्योति का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की याद कराता अमर जवान ज्योति का प्रज्वलन उनके कार्यकाल का है इसलिए उससे मिटाकर ज्योति को राष्ट्रीय अमर स्मारक पर विलीन किया जाए तो मोदी जी उस भूमि और माटी का क्या करोगे जिसमें इंदिरा गांधी जी के खून की बूंदे मिली। सरकार की स्थिति उस व्यापारी के जैसे हैं जिसके पास कुछ काम नहीं होता तो वह कुछ भी करता है। शायद इसलिए पूर्वजों ने कहावत बनाई है कि बैठा ठाला व्यापारी क्या करें । ऐ कोठी की धान ओ कोठी में । इस निष्क्रीट कृत्य के लिए जो भी भारतवासी सरकार को माफ करें वह भारतीय नही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88