जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
संत अलॉयसियस की छात्रा ने शहर को किया गौरवान्वित

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा मिताली यादव ने चौथी ओपन राष्ट्रीय तायकोन्डो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में क्योरूगी इवेन्ट में रजत और पूमसे इवेन्ट में कास्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता कोतमा मध्यप्रदेश में 29 से 31 दिसंबर को संपन्न हुई। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . फा.वलन अरासू, उपप्राचार्य डॉ.कल्लोल दास, सहायक प्राध्यापक हरीश दुबे एवं क्रीड़ा अधिकारी रोहिला पिल्ले एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।



