नवागत कलेक्टर इलैयाराजा ने किया पदभार ग्रहण

दैनिक जबलपुर दर्पण ने किया अभिनंदन दी शुभकामनाएँ
जबलपुर दर्पण। नवागत कलेक्टर इलैयाराजा टी ने आज दोपहर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर, पूर्व कलेक्टर कर्मवीर शर्मा से जबलपुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले 2009 बैच के आईएएस अधिकारी इलैया राजा टी, प्रशानिक सेवाओं में आने से पहले मद्रास विटेनरी कॉलेज से बैचलर ऑफ वेटेनरी साइंस एंड एनिमल हस्बेंड्री की डिग्री हासिल की है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता मैं सभी पत्रकारों फोटोग्राफर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से नवनियुक्त कलेक्टर का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने पत्रकारों से शहर के जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा की और सुझाव मांगे। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, शिक्षा और आम जन को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित कराने की प्राथमिकता के साथ जिले के विकास कार्यों को गति देने को कहा।
पत्रकार वार्ता के उपरांत दैनिक जबलपुर दर्पण समाचार पत्र की प्रति दिखाकर के नवागत कलेक्टर इलैयाराजा टी का संस्कारधानी जबलपुर में स्वागत शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करते समय जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर राजेश बाथम, सुश्री विमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



