रेल मुख्यालय द्वारा लता मंगेश्कर के गीतों की प्रस्तुति कर दी श्रंद्धाजलि

जबलपुर दर्पण। भारतीय रेल पर भारत के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में महाप्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में पमरे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता एवं अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी की उपस्थिति में तथा प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. के. अलबेला के निर्देशन और मुख्य कार्मिक अधिकारी रश्मि दिवाकर के नेतृत्व में भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेश्कर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रंद्धाजलि दी गई। मुख्यालय के सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों द्वारा स्वर्गीय लता जी के देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं के आँखों में आंसू लाने के लिए मजबूर कर दिया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की पावन भूमि इंदौर में जन्मी विश्वविख्यात पार्श्व गायिका स्वर्गीय लता मंगेश्कर जी के कर्ण प्रिय गीतों का गायन कर याद किया गया।



