अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्षेत्रीय विधायक,राजस्व मंत्री एवं जिला कलेक्टर के कार्यक्रम की चंद दूरी पर दिनदहाड़े हिरण नदी से हो रहा अवैध उत्खनन

जबलपुर दर्पण/पाटन नगर संवाददाता। पाटन विधान सभा के अंतर्गत आज पाटन से कटंगी रोड़ पर तहसील कार्यालय नवीन भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई,मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा कार्यक्रम में मौजूद थे वहीं दूसरी ओर खनिज माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कार्यक्रम स्थल से चंद किलोमीटर की दूरी पर पौड़ी राजघाट हिरण नदी पुल के पास से दिनदहाड़े अवैध उत्खनन किया जा रहा है। माइनिंग विभाग वं पुलिस ने कल ही अवैध खनन को लेकर एक मोटर बोड को ब्लास्ट करके नष्ट किया था जबकि अवैध उत्खनन कर्ता उनकी पकड़ से कोसों दूर थे आज पुनः मोटर बोड डालकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। अवैध रेत उत्खनन कर्ताओं के सामने सरकार एवं पुलिस प्रशासन बेबस नजर आते हैं। रेत माफियाओं के कारण प्रदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने रेत के ठेके सिलेंडर कर दिए। प्रशासन की छोटी मोटी कार्यवाही से कुछ नही होने वाला है। जमीनी सच्चाई यही है रेत का अवैध उत्खन व परिवहन करने वाले इनकी ही सरपरस्ती में फल फूल रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88