टीम के पहुंचने से पहले उत्खनन कर्ता फरार:खनन मे लगी मोटरबोट को किया ब्लास्ट

जबलपुर दर्पण/पाटन ब्यूरो। जबलपुर जिले में हो रहे अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण में लगातार उत्खनन व परिवहन की खबर प्रमुखता से उठाई जा रही है। पाटन मझौली कटंगी में अवैध उत्खनन एवं परिवहन दिन दहाड़े किया जा रहा है माइनिंग विभाग एवं पुलिस प्रशासन छोटी मोटी कार्यवाही कर खुद ही अपनी पीठ थपथपा ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। जबकि अवैध उत्खननकर्ता व परिवहनकर्ता इनकी ही सरपरस्ती में फल फूल रहे हैं। जनता को दिखाने के लिए छोटी मोटी कार्रवाई करना इनकी मजबूरी बन गई हैं। उसी की बानगी आज देखने को मिली
खनिज,राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से पाटन तहसील स्थित ग्राम धनौली में जाँच की गई ग्राम धनौली स्थित हिरन नदी के सामुघाट पर एक मोटर बोट रेत खनन मे संलिप्त पायी गयी। मौक़े पर जाँच दल को देख अवैध खननकर्ताओ द्वारा मोटर बोट को नदी के बीच मे छोड़ कर भाग गये जाँच दल द्वारा मौक़े पर उक्त मोटर बोट को नदी से थाने तक ले जाने मे असुविधा के कारण टीम द्वारा उक्त मोटर बोट को मौक़े पर नष्ट किया गया। जाँच दल द्वारा मौक़े पर उसे ब्लास्ट किया गया। उक्त स्थान पर अवैध खननकर्ता तथा उक्त मोटरबोट किसके द्वारा संचालित की जा रही थी इसका पता लगाया जा रहा है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह चौहान, खनि निरीक्षक अभिषेक पटले, नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव,खनिज सर्वेयर विजय चक्रवर्ती राजस्व निरीक्षक एवं हल्का हल्का पटवारी द्वारा संयुक्त रूप से की गयी l




