प्रधानमंत्री करेंगे जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित

जबलपुर दर्पण। पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मप्र द्वारा कल सोमवार 25 सितम्बर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन भोपाल के जम्बूरी मैदान में किया गया है, कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों से आये कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे।जबलपुर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अलग अलग साधनों से महाकुंभ में भाग लेने रवाना हुए।
लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा साँसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नंदनी मरावी, मप्र जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, मप्र पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जिप अध्यक्ष संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, बरगी प्रत्याशी नीरज सिंह, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शरद अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीएस ठाकुर, अभिलाष पांडे, दीपांकर बेनर्जी, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक के साथ पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल रवाना हुए।



