ब्रम्ह का अवतरण जीवो के कल्याणार्थ: आचार्य प्रदीप मणि

जबलपुर दर्पण। ब्रम्ह का अवतरण ब्रम्हांड के जीवो के कल्याणार्थ होता है। परब्रह्म धरती पर आकर लीलाओ के माध्यम से जगत मे सत्कर्म, निष्काम भाव को जागृत करते है। हर युग मे नारायण की लीलाओ मे परहित परिलक्षित होता है। भगवान श्री राम मर्यादापुरुषोत्तम थे। त्रेतायुग मे सह कुटुंब और संपूर्ण विश्व को अतातियो से बचाने और पपियो का उद्धार करने अयोध्या मे जन्म लेकर संपूर्ण जीवन काल की लीलाओ को संपादित किया। उक्त भावुकतापूर्ण उदगार वृंदावन धाम से पधारे भगवत भक्त आचार्य प्रदीप मणि महाराज ने सांई धाम मानेगांव रांझी मे 9 दिवसीय श्री राम कथा मे कहे।
चैत्र नवरात्र महोत्सव मे सांई धाम नानक नगर मानेगांव रांझी मे आचार्य राकेश तिवारी के मार्गदर्शन 9 दिवसीय राम कथा मे श्री व्यास पीठ और पोथी पूजन आचार्य योगेन्द्र शास्त्री,कमलेश तिवारी , राधिका प्रसाद तिवारी, कलावती तिवारी ने किया।
आज भगवान श्रीराम जी की बाल लीलाओ की कथा दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक होगी।



