युवा मोर्चा को प्रिय: देश व भारतीय सैनिक

माय नेशन माय वेलेंटाइन के संदेश के माध्यम से युवा मोर्चा ने दी पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेतु भाजापा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एवं भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे के मुख्य उपस्थिति में माय नेशन माय वेलेंटाइन पर पुलवामा के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि का कार्यक्रम भंवरताल गार्डन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने कहा कि हमारे लिए यदि सर्वाधिक प्रिय कोई है तो वह हमारा भारतदेश और इस देश के जवान है क्योंकि इस देश के जवान अपने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर करके पूरी शक्ति के साथ देश की रक्षा में लगे रहते हैं और रक्षा के लिए अपने प्राण तक त्याग देते हैं हमें सच्चा प्रेम इन्ही से है। युवा मोर्चा द्वारा “माइ नेशन माइ वेलेंटाइन” के माध्यम से पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित करके एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि हमारा सच्चा प्रेम राष्ट्र और और देश के जवानों से है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन जो लोग वेलेंटाइन मनाते है उनको अपना वेलेंटाइन देश और सैनिकों के लिए मानना चाहिए, व सर्वाधिक प्रेम उनसे करना चाहिये क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि और सर्वप्रिय है सैनिक अपना घर परिवार भी इस देश को मानते हैं और निरन्तर हमारी और देश रक्षा के लिये सीमा पर डटे रहते है, जरूरत पड़ने पर अपने प्राण तक आहूत कर देते हैं। योगेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन पुलवामा में हमारे देश के सैनिक मातृभूमि की रक्षा में शहीद हो गए थे उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करते हैं और “माय नेशन माय बेलेंटाइन” के माध्यम से युवाओं को ये संदेश देने का प्रयास कर रहे है कि हम सर्वाधिक प्रेम राष्ट्र और उनके सैनिकों से करें।



