खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हुये कोरोना संक्रमित:स्वयं हुये होम आईसोलेट

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद मंगलवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को दी। उन्होंने बताया कि अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। इसमें वे कोविड पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। संत रविदास जयंती समारोह में भी वे वर्चुअली भाग लेंगे। राहत की बात यह है कि उन्हें सामान्य लक्षण है। उन्होंने आगे की सारी बैठकों और कार्यक्रमों में वर्चुअली भाग लेने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल रहूंगा। सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर हाल ही में कैबिनेट की बैठक की वर्चुअल व्यवस्था खत्म कर प्रत्यक्ष बैठक का निर्णय लिया था। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास पर अधिकारियों के साथ कई कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। श्री चौहान कहा है कि मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी साथियों से मेरा निवेदन है कि अपना टेस्ट जरूर करवा लें। साथ ही यह आग्रह किया है। कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथी तुरंत प्रभाव से अपने आप को आइसोलेट कर लें। मध्य प्रदेश में अब कोविड-19 की संक्रमण दर घटकर 2% रह गई है। आज (मंगलवार को) 1,222 केस ही आए हैं,लेकिन खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। अतः आप सबसे आग्रह है कि समस्त स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते रहिए। मास्क लगाइए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए। पिछले साल भी हुए थे पॉजिटिव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई 2020 को भी पहली बार कोरोना पॉजिटिव हो गये थे। 12 दिन चिरायु अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 5 अगस्त को छुट्टी हुई थी। उन्होंने पहली बार कोरोना पॉजिटिव रहने के दौरान वर्चुअली कैबिनेट बैठक भी ली थी।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने  की प्रार्थना। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को भी शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88